व्हीआईएसएम कॉलेज में माँ दुर्गा प्रतिमा स्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव प्रारंभ

Date:2022-10-11 05:51:43

व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ मंे आज दिनांक  26/09/2022 से शारदीय नवरात्रि महोत्सव का धूमधाम से हुआ शुभारंभ। महाविद्यालय के परिसर में माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ हुई। सुर्योदय से ही महाविद्यालय में त्योहार का माहौल देखने को मिला छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर में बने भव्य मंदिर में मनमोहक रंगोलियाँ बनाई। हॉस्टल के छात्र-छात्राओं ने एक दिन पूर्व से ही पण्डाल की साज सज्जा कर स्थापना कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने की तैयारी कर ली थी। सुबह के शुभ महूर्त पर शास्त्री जी ने मंत्रोच्चारण के साथ संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर से माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना करवाई। डॉ. सुनील राठौर ने बताया कि नौ दिवस तक चलने बाले इस महोत्सव में संस्थान के कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह एक शक्ति पर्व है इससे हमें अध्यात्मिक बल मिलता है। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यगण एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।