वीआइएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज में महाविद्यालयों में कार्यरत समस्त महिलाओं का सम्मान किया गया एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में चेयररेस, संगीत एवं गुब्बारे फुलाने की प्रतियोगिताएं कराई गईं। संस्थान के चेयरमैन डा. सुनील राठौर ने कहा कि भारत एक पुरुष प्रधान देश है, इसके बाबजूद भी महिलाओं ने अपनी भूमिका से पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। ग्रुप निदेशक डॉ प्रज्ञा सिंहने कहा शक्ति का अवतार है नारी, धैर्य का भंडार है नारी, नारी बिन यह जग है अधूरा, जीवन का आधार है नारी। संस्थान की चेयरपर्सन सरोज राठौर एवं समस्त स्टाफ मेंबर मौजूद रहे।